Burnt effigies in protest of the power system in private hands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली व्यवस्था निजी हाथों में देने के विरोध में पुतला फूंका

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 2:35 PM (IST)
बिजली व्यवस्था निजी हाथों में देने के विरोध में पुतला फूंका
अजमेर। शहर की बिजली व्यवस्था निजी हाथों में सौंपने की कवायद के खिलाफ एक तरफ जहां विपक्षी कांग्रेस आक्रामक है, वहीं बिजली निगम श्रमिक संघ भी आंदोलन कर रहा है। गुरुवार को श्रमिक संघ ने निजीकरण के पुतले की शवयात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंका। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का आरोप है कि राज्य सरकार सोची समझी नीति के तहत पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। संघ का आरोप है कि सरकार द्वारा निजीकरण के लिए उन क्षेत्रों को चुना गया है, जो पहले से ही लाभ की स्थिति में हैं। अजमेर सर्किल की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में निजीकरण के पुतले की शवयात्रा निकाली और सरकार विरोधी नारों के बीच इस पुतले को कलेक्ट्रेट चौराहे पर फूंका गया।

[# सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement