Bundelkhand University students aware villagers for vote in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने मतदान के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 7:40 PM (IST)
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने मतदान के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में पिछोर में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया और कहा गया कि एक बार सरकार बनने के बाद पांच साल तक कोसने से अच्छा है कि शत-प्रतिशत मतदान करके एक अच्छी सरकार चुने। अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में पहुंचेंगे और अच्छी सरकार बनेगी तो लोक कल्याण और विकास की गति कुछ अलग होगी।
यह शिविर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एनएसएस की रानी लक्ष्मीबाई इकाई और पं.दीनदयाल उपाध्याय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में दोनों इकाइयों के लगभग 100 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। स्वयं सेवकों ने दस अलग-अलग समूहों में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और उन्हें मतदाता के अधिकारों के प्रति जागरुक किया। स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में भी जानकारी दी।

[@ EXCLUSIVE: बीजेपी को मुस्लिमों से परहेज क्यों !]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement