Bumper season of weddings in 2017-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2017 में रहेगा शादियों का बम्पर सीजन

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 7:01 PM (IST)
2017 में रहेगा शादियों का बम्पर सीजन
जोधपुर। साल के आखिरी में शादियों की शहनाई पर ब्रेक लग गया और अब अगल बरस में यानि 2017 में शादियों की बम्पर सीजन रहेगी। जोधपुर शादियों के लिहाज से भी हब बन गया है ऐसे में बम्पर शादियां यहां के लिए शुभ मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्य मनोज मिश्रा बता रहे है कि पोष महीने में सूर्य के धनु में प्रवेश के साथ ही मलमास शुरू हुआ । एक महीने तक अब विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृहप्रवेश और मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 14 जनवरी को संक्रांति के बाद सूर्य उत्तरायण, मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे। साल 2017 में कुल 60 शुद्ध सावे होंगे, इस तरह 2017 में शादियों की बम्पर सीजन रहने वाली है। पिछले साल 2016 में सिंह राशि पर गुरु का प्रभाव होने से मात्र 46 सावे थे। वर्ष 2017 में कुल शुद्ध 60 सावे होंगे। मई-जून में सर्वाधिक सावों की धूम रहेगी। 1 फरवरी को बसंत पंचमी को अबूझ सावा सबसे ज्यादा तेज रहेगा। जब धनु राशि में सूर्य का भ्रमण होता है तो इन दिनों दिन छोटे और रात बड़ी होती है। सूर्य का प्रभाव पृथ्वी पर बहुत कम होता है। ग्रह नक्षत्रों पर इसका नकारात्मक असर पडऩे के कारण शास्त्रानुसार इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्य नहीं करते। [@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement