Advertisement
बीआईएस मानक पर बनी बुलेटप्रूफ जैकेट से मिलेगी पूरी सुरक्षा : पासवान

अधिकारियों ने बताया कि पहले बुलेटप्रूफ जैकेट में लोहे का उपयोग होता था, जिसके कारण इसका भार 20 किलोग्राम तक का होता था, लेकिन इसमें बोरोन कार्बाइड का इस्तेमाल होता है, जो काफी सख्त होता है और इसे बुलेट छेद नहीं कर सकता है। साथ ही, इस जैकेट का वजन अब अधिकतम 10 किलोग्राम है और इसमें लगे लोड डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम का उपयोग करने पर इसका वजन पांच किलोग्राम तक हो जाता है। एक जैकेट की कीमत 70,000-80,000 रुपये है।
उन्होंने बताया कि बीआईएस के मानकों पर निर्मित बुलेटप्रूफ जैकेट बनाए जाने से भारत अब इस मामले में यूके, अमेरिका और जर्मनी की केटेगरी में आ गया है।
किसी दुर्घटना की स्थिति में अगर, सुरक्षाकर्मियों को जैकेट जल्द उतारने की आवश्यकता हो तो वह एक झटके में सेकेंड भर में इसे अपने शरीर से अलग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जैकेट में छह स्तरीय सुरक्षा के मानक तय किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सेना के लिए तो बुलेटप्रूफ जैकेट के मानक पहले से तय थे, लेकिन अर्धसैनिक बलों और पुलिस के लिए इसका कोई मानक नहीं था।
उन्होंने बताया कि यह मुश्किल अब दूर हो गया है और भारत अब उच्च गुणवत्ता वाली बुलेटब्रूफ जैकेट दूसरे देशों को निर्यात करने की स्थिति में हैं। जैकेट बनाने वाली एक निजी कंपनी के अधिकारी ने अर्धसैनिक बलों को कुछ जैकेट मुहैया करवाई है।
वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र की दो कंपनियों के अलावा कानपुर की एक निजी कंपनी बीआईएस मानकों के आधार पर बुलेटप्रूफ जैकेट बना रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


