Building collapses in Delhis Kabir Nagar, two dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली के कबीर नगर में इमारत ढही, दो लोगों की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 मार्च 2024 10:25 AM (IST)
दिल्ली के कबीर नगर में इमारत ढही, दो लोगों की मौत
नई दिल्ली । उत्तरपूर्वी दिल्ली के कबीर नगर इलाके में दो मंजिला इमारत ढह गई। जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इमारत का इस्तेमाल कपड़ा फैक्ट्री के रूप में किया जा रहा था। मृतकों की पहचान अरशद (30) और तौहीद (20) के रूप में हुई है। जबकि घायल रेहान (22) की हालत गंभीर बनी हुई है। रेहान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उत्तरपूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जॉय टिर्की ने कहा, रात 2:16 बजे वेलकम इलाके में कबीर नगर में एक दो मंजिला पुरानी इमारत ढहने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
तीन मजदूर मलबे में फंसे हुए थे। तीनों को निकाला गया और जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर है।
डीसीपी ने आगे कहा कि इमारत मालिक की पहचान शाहिद के रूप में की गई है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आगे की जांच की जा रही है।
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement