Builder rented out customer booked shop to Judio, RERA imposed penalty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिल्डर ने जूडिओ को किराए पर दे दी ग्राहक की बुकिंगशुदा दुकान, रेरा ने लगाई पेनल्टी

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 मार्च 2025 2:26 PM (IST)
बिल्डर ने जूडिओ को किराए पर दे दी ग्राहक की बुकिंगशुदा दुकान, रेरा ने लगाई पेनल्टी
जयपुर। राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में जगतपुरा इंडस्ट्रिलय एरिया स्थित बिल्डर आर टेक कैपिटल गैलेरिया जयपुर पर 25000 रुपए की पेनल्टी लगाई है। यह राशि ग्राहक को दी जाएगी। इसके साथ ही आदेश दिया है कि ग्राहक को उसकी बुक कराई गई दुकान का एग्रीमेंट टू सेल के मुताबिक मूल सेफ में ठीक करवाकर कब्जा दिया जाए। ग्राहक को दुकान में आने-जाने का रास्ता भी मूल प्लान के अनुसार अलग से दिया जाए। इसके साथ ही कब्जा सौंपने तक ग्राहक को बैंक की उच्चतम ब्याज दर 11.10 प्रतिशत की दर से भुगतान किया जाए। रेरा के सदस्य सुधीऱ कुमार शर्मा ने जयपुर के शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर में रहने वाले रवि तारा की शिकायत पर सुनाया। रेरा ने ग्राहक को यह भी छूट दी है कि वह क्षतिपूर्ति राशि के लिए एडज्यूकेटिंग ऑफिसर अथवा अथॉरिटी के समक्ष गुहार लगा सकता है। प्रकरण के मुताबिक प्रार्थी रवि तारा ने कनकपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कैपिटेल गैलेरिया फेज वन में 10 दिसंबर, 2018 को एक कॉमर्शियल दुकान बुक कराई थी। इसके लिए बुकिंग अमाउंट 262752 रुपए जमा कराने के बाद उसे 10 जनवरी, 2019 को अलॉटमेंट लेटर जारी किया गया। इस दुकान की कुल कीमत 26 लाख 85 हजार 75 रुपए तय थी। इसके पेटे वह 10 अक्टूबर, 2022 तक 25 लाख 38 हजार 310 रुपए जमा करवा चुका था।
इसके बावजूद 30 सितंबर, 2021 तक बिल्डर ने उसे दुकान का भौतिक कब्जा नहीं दिया। जबकि उसे कंस्ट्रक्शन शुरू होने की तारीख 30 सितंबर, 2017 से 48 महीने के अंदर दुकान का कब्जा सौंपना था। बाद में पता चला कि बिल्डर ने उसकी वैध सहमति के बिना उसकी बुक कराई गई दुकान का एरिया किसी कंपनी को लीज पर दे दिया है। इसलिए उसे तुरंत दुकान का कब्जा दिलाए जाने के साथ ही उसकी जमा रकम पर ब्याज भी दिलाया जाए।
शिकायतकर्ता का कहना था कि इस मामले की सुनवाई के दौरान बिल्डर बिना बिकी दुकानों को आगे किसी और को ना बेचे ताकि किसी तीसरे पक्ष का कोई अधिकार क्रिएट ना हो जाए, इसके लिए अंतरिम आदेश से रोक लगाई जाए और इसके लिए बिल्डर पर जुर्माना भी लगाया जाए। सुनवाई के बाद रेरा अथॉरिटी के सदस्य सुधीर कुमार शर्मा ने ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया।
-रेरा का मूल फैसला पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement