Budget dedicated to public welfare and overall development of the nation : Mohan Lal Badauli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनकल्याण और राष्ट्र के समग्र विकास को समर्पित बजट : मोहन लाल बडौली

khaskhabar.com: शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 4:49 PM (IST)
जनकल्याण और राष्ट्र के समग्र विकास को समर्पित बजट : मोहन लाल बडौली
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने केन्द्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की दिशा में एक मज़बूत कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। बडौली ने कहा कि इस सर्वसमावेशी बजट में देश के आगामी 25 वर्षों की विकास यात्रा को गति देने के लिए बुनियादी ढाँचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा, रोज़गार सृजन जैसे सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और यह बजट भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने का ब्लूप्रिंट है। बडौली ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आर्थिक नीतियों ने जनभावनाओं के अनुरूप जनहितैषी और लोक कल्याणकारी बजट पेश किया है। बजट को जन कल्याणकारी बताते हुए पंडित मोहन लाल बडौली ने कहा कि यह सर्वस्पर्शी, और समावेशी बजट है जिसमें गरीब, मध्यम वर्ग युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास को रेखांकित किया गया है।
बड़ौली ने इस बजट में 12 लाख रूपए तक की वार्षिक आय को इनकम टैक्स फ्री करने के निर्णय को क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहाकि इस फैसले से मध्यम वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को नई उड़ान मिलेगी। भाजपा अध्यक्ष ने इस बजट को 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। - प्रेस रिलीज

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement