Budget 2018: Arun Jaitley to read the budget speech in Hindi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजट 2018 : पहली बार हिंदी में बजट भाषण

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 फ़रवरी 2018 11:10 AM (IST)
बजट 2018 : पहली बार हिंदी में बजट भाषण
नई दिल्ली। मोदी सरकार का पांचवां और अंतिम पूर्ण बजट आज पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में हिन्दी में बजट भाषण दे रहे हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई वित्त मंत्री हिन्दी में बजट पेश करेंगे। इससे पहले अंग्रेजी में ही बजट को पेश किया गया है। मोदी सरकार का ये आखिरी पूर्ण बजट है, क्योंकि लोकसभा चुनाव 2019 में होने वाले हैं। इस बार बजट में राहत मिलने वाली है या फिर बोझ और ज्यादा बढऩे वाला है, इसको लेकर लोग कयास लगा रहे हैं। वहीं इस बार उम्मीद है कि मोदी सरकार टैक्स छूट की सीमा बढ़ा सकती है। वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट में टैक्स छूट सीमा बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर सकते हैं। साथ ही टैक्स स्लैब में बदलाव कर पांच से दस लाख रुपये की सालाना आय को दस प्रतिशत टैक्स दायरे में लाया जा सकता है। बजट में रेलवे को भी बड़े आवंटन की उम्मीद है। सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजट में रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए 95,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने की उम्मीद है। पिछले साल रेल बजट का आम बजट के साथ विलय किया गया था। आज पूरे देश की नजरें देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट पर होंगी कि किसके लिए क्या मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement