BSF shot down Pakistani drone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2022 10:21 AM (IST)
बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
नई दिल्ली | सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक बार फिर विफल कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने पंजाब के अमृतसर की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार रात 7.40 बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर सेक्टर के राजातल गांव के पास भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आते और भारतीय क्षेत्र में घुसते हुए एक ड्रोन की आवाज सुनी। इस पर बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी के बाद पूरी घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गोलीबारी में नीचे गिरे एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन को खेत से बरामद किया गया। फिलहाल आसपास के इलाकों में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ड्रोन से लाई गयी किसी भी संदिग्ध सामग्री को बरामद किया जा सके। अब तक बॉर्डर के दूसरी तरफ पाकिस्तान से आये 20 से भी ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ मर गिरा चुका है ।पंजाब के अमृतसर सेक्टर में पक्सितनि बॉर्डर से आने वाले एक ड्रोन को गिरा दिया गया है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement