BSF killed two Pakistani intruders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2023 6:22 PM (IST)
बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया
जयपुर। बाड़मेर-मुनाबाव अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार रात बैरिकेड पार कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया। जवानों ने पहले दोनों को चेतावनी दी, जब वे नहीं रुके तो उन्होंने उन्हें मार डाला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक दोनों संदिग्ध बैरिकेड्स पार कर करीब 3 किलो हेरोइन की खेप लेकर भारत में दाखिल हुए थे। सूचना मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गदररोड थाना क्षेत्र के मुनाबाव भारत-पाकिस्तान सीमा पर सोमवार की रात नौ बजे घुसपैठियों की सूचना मिली थी।
बेरिकेड्स पार कर तस्कर हेरोइन की खेप लेकर भारत के अंदर दाखिल हुए थे। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी।
वहीं, घुसपैठियों की तलाश के साथ ही जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि सीमा क्षेत्र में ये किस जगह जा रहे थे और कहां से मादक पदार्थ की सप्लाई होने वाली थी। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान राजस्थान सीमा के पास के गांवों में भी तलाशी अभियान चला रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement