BSE Sensex opens 144 points at 41,307-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BSE का सेंसेक्स 144 अंकों की बढ़त के साथ 41,307 पर खुला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2019 10:53 AM (IST)
BSE का सेंसेक्स 144 अंकों की बढ़त के साथ 41,307 पर
 खुला
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स BSE का सेंसेक्स 144 अंकों की बढ़त के साथ 41,307 पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 46 अंकों की बढ़त के साथ 12,172.9 पर खुला। लगातार तीन कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है। कारोबार के शुरुआती दौर में ही 538 शेयरों में तेजी और 155 में गिरावट देखी गई है। हरे निशान वाले प्रमुख शेयरों में यस बैंक, एसबीआई, आरआईएल, भारती एयरटेल, डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज, टीवीएस मोटर, एक्साइड इंडस्ट्रीज, गुजरात गैस और ओएनजीसी प्रमुख रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement