Brothers wife cut off with sword-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ताया ससुर ने भतीजे की पत्नी को दिनदहाड़े तलवार से काटा

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 मार्च 2018 11:54 AM (IST)
ताया ससुर ने भतीजे की पत्नी को दिनदहाड़े तलवार से काटा
अलवर। नीमराणा में एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े अपने भाई की पत्नी की तलवार से काट कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार को सवेरे शाहजहांपुर अंडरपास के पास हुई। महिला अपने घर के पास फैक्ट्री में काम पर जा रही थी, तभी उसके ताया ससुर मामराज ने आकर तलवार से हमला कर दिया। उसके शरीर पर कई वार किए जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर गई। इस दौरान महिला का जेठ तलवार से हमला करता रहा और लोग देखते रहे। बाद में आरोपी आराम से चला गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया तब तक उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हत्या की वारदात अवैध संबंधों को लेकर हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement