दवाओं में दलाली का खेल, SMS अस्पताल में हुई कार्रवाई
khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 11:16 AM (IST)
जयपुर। एसएमएस अस्पताल प्रशासन की टीम ओर से किए गए औचक निरीक्षण में दवाओं के एक दलाल को पकड़ा गया लेकिन, दस से ज्यादा भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए दलाल को एसएमएस अस्पताल की पुलिस चौकी को सौंप दिया गया है। वहीं निरीक्षण में ड्यूटी पर लगाए गए सुरक्षाकर्मियों में से तीन कम मिले। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के अंदर दवा दलालों के सक्रिय होने की अस्पताल प्रशासन के पास शिकायतें आ रही थी। डॉ. एसएस रानावत और डॉ. सुधीर भंडारी सुबह 21 नम्बर दवा केंद्र के पास पहुंचे। वहां दलाल मुकेश कुमार एक मरीज को बाहर निजी दुकान पर ले जा रहा था। टीम ने उसे रोका तो वह भागने लगा। इस पर सुरक्षाकर्मी हरिसिंह ने उसे दबोच लिया। उसी दौरान वहां मौजूद चार-पांच लपके भाग गए। टीम जब चरक भवन पहुंची तो वहां से भी चार-पांच दलाल भाग गए। इसी तरह ट्रोमा सेंटर में ऑपरेशन थिएटर के पास से दो-तीन लपके भाग गए। अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीर लेते हुए नियमित रूप से कार्रवाई की बात कही है। पकड़े गए झुंझुनूं के खेतड़ी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह एसएमएस के सामने मेडिसन सेन्टर पर नौकरी करता है। मुकेश ने पूछताछ में बताया कि अस्पताल के अंदर से ग्राहक लाने के हिसाब से कमिशन मिलता है। इसलिए दिनभर हॉस्पिटल के अंदर ही घूमते रहते हंै। मौके पर पहुंची एसएमएस चौकी की पुलिस ने टीम ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।
40 से 50 दलाल रहते हैं मौजूद नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले