Advertisement
दलाल लोकेश ने उगला राजः यूडीएच के अफसर निकायों से पहले दलालों को भेजते थे दस्तावेज

एसीबी सूत्रों ने बताया कि दलाल लोकेश जैन ने गिरफ्तारी से 3 दिन पहले 5 मई को ही अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की कॉपी 5 मई को ही परिवादी देवीलाल चौधरी को व्हाट्सएप पर भेज दी थी। लेकिन यह एनओसी 12 दिन बाद भी यूडीएच ने यूआईटी को नहीं भेजी है। जिसके लिए परिवादी लगातार यूआईटी के चक्कर लगा रहा था।
जांच में यह भी पता चला कि संयुक्त सचिव मनीष गोयल के डिजिटल हस्ताक्षर से 5 मई को ही एनओसी अप्रूव हो गई थी। किन्तु एनओसी उदयपुर यूआईटी को नहीं भेजी गई।
इस मामले में परिवादी देवीलाल चौधरी का आरोप है कि एनओसी को यूआईटी में भेजने के लिए उन्होंने संयुक्त सचिव गोयल को कई कॉल किए, लेकिन उन्होंने कॉल रिसिव नहीं किया। उनके पीए को कॉल किए तो उन्होंने लिपिक हरिमोहन से बात करने को कहा जबकि हरिमोहन अपना मोबाइल स्विच ऑफ रखता था।
बता दें कि आर्ची अपार्टमेंट, शोभागपुरा निवासी दलाल लोकेश जैन ने चौधरी की ढीकली स्थित जमीन को रिसोर्ट के लिए कन्वर्ट कराने के लिए एनओसी दिलाने और इस जमीन के बीच आ रही सरकारी जमीन के आवंटन के लिए 12 लाख रुपए मांगे थे। यह राशि यूडीएच के प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीणा, संयुक्त सचिव मनीष गोयल के नाम पर ली थी। जयपुर एसीबी ने 8 मई को लोकेश को गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


