khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 5:48 PM (IST)
खबर में यह भी कहा गया है कि साल 2015 में ब्रिटेन ने विदेशों को जो 15 अरब
48 करोड़ की सहायता राशि दी, उसका ज्यादातर हिस्सा भारत के खाते में गया।
खबर में आगे कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढऩे वाली
अर्थव्यवस्था है, लेकिन इसके बावजूद करीब 5 अरब 84 करोड़ की सहायता राशि
विभिन्न तरीकों से भारत में भेजी गई। खबर में बेहद तल्ख अंदाज में लिखा गया
है कि ब्रिटेन की ओर से भारत को दी गई इस आर्थिक सहायता में वह रकम भी
शामिल है, जो कि इतना पैसा किस तरह खर्च किया गया, यह योजना बनाने में भारत
की मदद करेगी।
भारत श्रीहरिकोटा से जिस रॉकेट द्वारा 103 उपग्रहों को
अंतरिक्ष में भेजेगा, उनमें केवल 3 उपग्रह ही भारत के हैं। बाकी उपग्रह
अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी सहित अन्य देशों के हैं। अगर यह लॉन्चिंग सफल
रहती है, तो भारत एक बार में सबसे ज्यादा उपग्रह छोडऩे वाला देश बन जाएगा।
इससे पहले जून 2014 में रूस ने एकसाथ 39 उपग्रह छोड़े थे। भारत की यह
लॉन्चिंग अगर सफल रहती है, तो वह रूस को भी काफी पीछे छोड़ देगा। इस खबर
में इसरो के सहायक निदेशक एम नागेश्वर राव के हवाले से कहा गया है, ‘भारत
अन्य ग्रहों पर मिशन भेजने की संभावनाओं पर भी विचार कर रहा है। इन ग्रहों
में बृहस्पति और शुक्र शामिल हैं।’ खबर में बताया गया है कि ब्रिटिश सांसद
एंड्रयू रोजिनडेल ने कहा, ‘अगर भारत के पास रॉकेट्स के ऊपर खर्च करने के
लिए पैसा है, तो हमें यह सवाल पूछना चाहिए कि उन्हें आर्थिक मदद समझदारी है
या नहीं।’ एक अन्य सांसद पीटर बोन ने कहा, ‘दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा
को देखते हुए मैं नहीं चाहता कि भारत को ब्रिटेन की ओर से और आर्थिक सहायता
मिले।’ जून 2016 में भारत ने एकसाथ 20 उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े थे। मई
2016 में भारत ने अपना पहला मिनी स्पेस शटल लॉन्च किया था।
खबर में आगे
कहा गया है कि ब्रिटेन दुनिया के उन 6 देशों में से है, जो कि अपने
राष्ट्रीय आय का कुल 0.7 फीसद हिस्सा विदेशों को आर्थिक मदद देने में खर्च
करते हैं। डेली मेल ने एक अभियान भी शुरू किया है, जिसमें पाठकों को बताया
गया है कि भारत को ब्रिटेन की ओर से मदद के तौर पर जो रकम दी जा रही है,
उससे कई सारी सामाजिक कल्याण की योजनाओं का पैसा जुटाया जा सकता है। कहा
गया है कि भारत को दी जा रही आर्थिक मदद के बराबर रकम से 1 करोड़ 80 लाख
लोगों को गर्म खाना खिलाया जा सकता है। इसके अलावा इस रकम से बीमार और
बूढ़े गरीब पेंशनर्स के लिए खाने का इंतजाम किया जा सकता है। खबर में कहा
गया है कि सरकार के पास फंड की कमी होने के कारण करीब 45 फीसद काउंसिल्स ने
2010 से ही इस योजना में कमी कर दी है। पैसों की कमी के कारण 140 में से
करीब 63 अथॉरिटीज ने यह योजना बंद कर दी है।