bringing the minor from Assam and forced into the prostitution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

असम से नाबालिग को लाकर देह व्यापार में धकेला, ऐसे छूटी शिकंजे से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 08:09 AM (IST)
असम से नाबालिग को लाकर देह व्यापार में धकेला, ऐसे छूटी शिकंजे से
जयपुर। ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग के दौरान शहर में चल रहे देह व्यापार गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां चूरू नंबर की एक बोलेरो कार को रोककर असम की नाबालिग लडक़ी को मुक्त करा दिया लेकिन, ड्राइवर व उसका साथी भाग गए। हालांकि पीडि़त किशोरी से पूछताछ के बाद रात को एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन, सरगना भाग गई। आरोपियों की तलाश के लिए हरमाड़ा, झोटवाड़ा और करधनी थाने की 6 टीमों ने रातभर कई जगह दबिश दी लेकिन, वे हाथ नहीं आए। पीडि़त को घरों में झाडू-पोंछा कराने के बहाने असम से जयपुर लाया गया था। डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चौमूं पुलिया पर यातायात पुलिस के शकूर सिंह तैनात थे। रात करीब 8 बजे पानीपेंच से कालवाड़ रोड की तरफ जा रही बोलेरो को रोककर चालक से लाइसेंस मांगा। उस वक्त चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। चालक ने लाइसेंस दे दिया। उस वक्त गाड़ी में चालक के अलावा एक और व्यक्ति व एक किशोरी थी। पुलिस ने गाड़ी की चाबी निकालकर चालक को नीचे उतरने के लिए बोला। जैसे ही पुलिसकर्मी कार से दूर खड़ा हुआ, चालक और गाड़ी में बैठा व्यक्ति भाग निकले लेकिन, किशोरी दौडक़र पुलिस के पास आकर बोली मुझे बचा लो। तब शकूर सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम सूचना देकर झोटवाड़ा पुलिस को मौके पर बुलाया। किशोरी से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों के घर तक पहुंची। तब तक गैंग की सरगना सुशीला खटीक वहां से भाग गई। पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो सुशीला की सहयोगी बिमला को पकड़ लिया। उससे और नाबालिग लडक़ी से पूछताछ में पता चला कि कि सुशीला उसके अलावा और भी बच्चियों से देह व्यापार कराती है लेकिन, सब को अलग-अलग जगह रखती है। नम्बरों के आधार पर गाड़ी चूरू के मुनीम की ढाणी निवासी कुलवंत ढाका के नाम और चालक का लाइसेंस चौमूं निवासी गणेशराम के नाम से मिला। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि सुशीला ने करीब चार माह पहले उसको घरों में झाडू-पोंछा कराने के लिए असम से बुलाया था। जयपुर के आने बाद उसको अपने घर बंधक बनाकर रखा ओर देह व्यापार कराने लगी। मना किया तो मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। कुछ दिनों तक उसके घर पर कई लोग आते थे, लेकिन उसके बाद लोगों की मांग के अनुसार किशोरी को बाहर भी भेजने लग गई थी।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement