रियो डी जनेरियो। पश्चिमी ब्राजील के एक्रे राज्य की एक जेल में हुए दंगे में चार कैदियों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। सैन्य पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात उस समय हुई जब राज्य की राजधानी रियो ब्रांको स्थित फ्रांसिस्को डी ओलिवेरा कोन्डे जेल में दो गुटों के बीच झड़प हो गई।
पुलिस कमांडर कर्नल उलयेस अराउजो ने संवाददाताओं को बताया कि जेल में तीन कैदियों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल कैदियों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरें