khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 09:08 AM (IST)
सरकारी दैनिक समाचार पत्र
‘ग्लोबल टाइम्स’ के एक लेख में कहा गया है कि ‘काल्पनिक जल युद्ध’ से चीन
एवं भारत के संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए। बीजिंग द्वारा ब्रह्मपुत्र
नदी के जल को एक संभावित हथियार के रुप में इस्तेमाल किए जाने की संभावना
नहीं है। लेख में कहा गया है कि चीन जल साझा करके भारत एवं बांग्लादेश के
साथ बहुपक्षीय सहयोग में शामिल होना चाहता है। यह प्रस्ताव इस बात के
मद्देनजर महत्वपूर्ण है क्योंकि जल बंटवारे को लेकर चीन की भारत के साथ कोई
संधि नहीं है।