Advertisement
चीन के खिलाफ कानपुर में अगस्त क्रांति का आगाज, चीनी उत्पादों का बहिष्कार

व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने बताया कि कानपुर चीनी उत्पादों की बिक्री का बहुत बड़ा गढ़ रहा हैं। यहां करीब हर वर्ष चार सौ करोड़ के चाइनीज उत्पादों की बिक्री होती थी। यहां से आस-पास के दर्जनों जनपदों तक माल जाता था। इस बार रक्षाबंधन नजदीक है और दीपावली भी अक्टूबर में है। इसके बावजूद आर्डर प्रतिशत जीरो है। यानी इस बार त्योहारों में पूरी तरह से चाइनीज उत्पाद बाजार से गायब रहेंगे। बताया गया कि चीन द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार भारत का विरोध करने और पाकिस्तान के आतंकवाद का समर्थन किए जाने से नाराज कारोबारियों ने चीन से माल न मंगाने का निर्णय लिया है। कारोबारियों के सोशल ग्रुप में चीन का विरोध खुल कर हो रहा है। कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संत मिश्रा ने कहा कि आम लोग भी चीनी झालर के बजाय महंगी भारतीय झालर लगाने को तैयार हैं। कम से कम जो कमाई होगी अपने देश की होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


