Bomb like device found in Oslo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नॉर्वे : ओस्लो में ‘बम जैसी वस्तु’ मिलने से हडक़ंप

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2017 10:18 AM (IST)
नॉर्वे : ओस्लो में ‘बम जैसी वस्तु’ मिलने से हडक़ंप
ओस्लो। नॉर्वे की राजाधानी ओस्लो में ‘बम जैसी वस्तु’ के मिलने के बाद पुलिस ने उस क्षेत्र को सील कर दिया और इस संबद्ध में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी चैनल एनआरके के हवाले से बताया कि ओस्लो के ग्रोनलैंड में संदिग्ध वस्तु के मिलने के बाद संदिग्ध शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस कमांडर स्वेन आरलिड ने बताया, ‘गश्ती कर रहे पुलिस दल ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पुलिस को एक बक्सा मिला था जिसमें कुछ वस्तु थी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इसका जवाब नहीं दे सकता कि यह बम है या नहीं लेकिन यह पदार्थ नुकसान करने में सक्षम है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement