bomb blast in afghanistan, 15 people die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बैठक के लिए जलालाबाद में थे, अचानक विस्फोट, 15 मरे

khaskhabar.com: रविवार, 01 जुलाई 2018 10:19 PM (IST)
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बैठक के लिए जलालाबाद में थे, अचानक विस्फोट, 15 मरे
जलालाबाद। अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में रविवार को हुए एक बम विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानी ने कहा कि विस्फोट व्यस्त बाजार के मुखाबरात चौराहे पर हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश नागरिक थे। उन्होंने कहा सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया है। किसी भी समूह ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जलालाबाद में विस्फोट ऐसे समय हुआ, जब अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ वहां प्रांतीय अधिकारियों, बुजुर्गो और सरदारों के साथ बैठक के लिए यहां पहुंचे थे। वे सरकार द्वारा शुरू की गई शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा कर रहे थे, ताकि तालिबान को सरकार के साथ वार्ता शुरू करने के लिए प्रोत्साहित और देश में जारी संकट को समाप्त किया जा सके।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement