Bollywood actress Swara Bhaskar attacked the Central Government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला

khaskhabar.com: शनिवार, 01 सितम्बर 2018 9:53 PM (IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला
नई दिल्ली। वामपंथी नेताओं की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी राय दी है । इसमें नया नाम जुडा है स्वरा भास्कर का। भास्कर ने शनिवार को मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब खालस्तिान का मुद्दा चल रहा था तो उस समय ऐसे लोग भी थे, जो भिंडरावाले को महात्मा कहकर सम्बोधित करते थे। संत जनरैल बोलते थे, क्या उन सबको आप पकडक़र जेल में डाल देंगे?। भास्कर ने कहा कि इस देश में महात्मा गांधी जैसे महान शख्सयित की हत्या हो गई। उस दौरान भी कई सारे ऐसे लोग थे जो महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मना रहे थे। आज वो सत्ता पर काबिज हैं, क्या उन सबको जेल में डाल देना चाहिए? । इसलिए हमें सजग रहना होगा, जो प्रवृत्ति है कि जेल में डालो, जुर्म है ये इस तरह का जो समाज बन रहा है। वही अच्छी बात नहीं है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामलों में देश के कई हिस्सों में छापेमारी के बाद वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी की गई थी। इस कार्रवाई में पांच वामपंथी विचारक गौतम नवलखा, वरवर राव, सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा और वरनोन गोंजाल्विस को गिरफ्तार कर लिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कडी टिप्पणी की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement