bollywood actor sentenced to one year jail, gets bail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आदित्य पंचोली को एक साल की जेल,तत्काल मिली बेल

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 09:07 AM (IST)
आदित्य पंचोली को एक साल की जेल,तत्काल मिली बेल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली को पडोसी पर हमला करने के मामले में एक साल कैद की सजा सुनाई गई है।मुंबई में अंधेरी स्थित अदालत के मजिस्ट्रेट अमिताभ पंचभाई ने शुक्रवार को आदित्य पंचोली को पडोसी पर हमला करने को लेकर दोषी ठहराते हुए एक साल की साधारण सजा सुनाई है। इसके अलावा इस घटना के लिए आदित्य पंचोली को 20,000 रूपये का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया है। हालांकि आदित्य पंचोली के वकील ने इस सजा का फरमान जारी होते ही कोर्ट में बेल के लिए अपील की, ताकि बेल मिलते ही जल्द से जल्द आदित्य कोर्ट से बाहर आ सकें। बेल के लिए आदित्य पंचोली की ओर से 12 हजार रूपये की राशि की अदायगी की गई। यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement