छिंदवाडा। मध्यप्रदेश के छिदवाडा जिले में एक सडक हादसे में 10 लोग घालय हो गए। यह जिले में एक बोलेरो जीप और सूमो की भि़डंत हो गई। इस घटना में सवार दस लोगों के घायल होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक परासिया क्षेत्र में राजू के ढाबे के पास बोलेरो और सूमो की टक्कर हुई। सूमो बायपास से छिंदवाडा की तरफ जा रही थी। वहीं बोलेरे परासिया की तरफ से आ रही थी। तभी दोनों के बीच जबरदस्त भि़डंत हुई जिसमें दस लोग घायल हो गए।