khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 11:29 AM (IST)
यमुनानगर। जगधारी स्थित गंगानगर काॅलोनी में बीती रात कुछ लोगों की ओर से तीन कब्रों को खोद कर लाशों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसे लेकर स्थानीय मदरसा संचालकों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक तीन कब्रों के खोदे जाने की खबर है। लेकिन छेड़छाड़ सिर्फ एक ही लाश के साथ की गई। बताया जा रहा है कि दीपावली के दौरान तंत्र क्रियाएं बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस को ऐसा करने वाले लोगों पर शक है और पुलिस उसी दिशा में जांच को आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्रीयह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार