Advertisement
गाजियाबाद के एक फ्लैट में दो पुरुषों के शव बरामद, पुलिस कर रही जांच

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश शर्मा (लगभग 70-75 वर्ष) और नेम सिंह (लगभग 55-60 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव करीब दो से तीन दिन पुराने लग रहे हैं।
डीसीपी जायसवाल ने आगे बताया, “घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया था। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच में मौत का कारण प्राकृतिक प्रतीत हो रहा है।”
अधिकारियों के अनुसार, दोनों व्यक्ति अकेले रहते थे और गुजारा करने के लिए किराए पर ऑटो रिक्शा चलाते थे। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति, राकेश शर्मा, लंबे समय से बीमार था और बिस्तर पर ही रहता था।
डीसीपी ने आगे बताया, “नेम सिंह उनका देखभाल करने वाला लगता था।”
पीड़ितों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है और मौत के मामले में आगे की जांच जारी है।
इसी बीच, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से एक भयावह घटना सामने आई है, जहां पुलिस के अनुसार एक मां और उसके नाबालिग बेटे की उनके घर के अंदर कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी लाखों रुपए की नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर 10-12 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


