Bodies found in fabricated police engaged in certain -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गढ़े में मिला शव, पुलिस जुटी शिनाखत मेें

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 6:01 PM (IST)
गढ़े में मिला शव, पुलिस जुटी शिनाखत मेें
भीलवाड़ा। जिले में जोधड़ास चौराहे के सामने रेलवे लाइन के पास गड्ढे में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ का क्षत-विक्षत शव पाया गया। सदर थाना पुलिस ने शव मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा कर पहचान के प्रयास शुरू किये हैं। सदर थाने के दीवान दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि मंगलवार दोपहर जोधड़ास चौराहे के आस-पास रहने वाले लोग पशुओं के लिए पेड़ की टहनियां लाने रेलवे लाइन की ओर गये। इन लोगों ने रेलवे लाइन के पास गड्ढे में एक अज्ञात अधेड़ की लाश देखी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में कर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया। मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज आदि नहीं मिला, जिससे की उसकी पहचान हो सके। मृतक काले रंग का जैकेट और इसी रंग का सफारी सूट पहने हैं। पुलिस को आशंका है कि उक्त व्यक्ति संभवतया किसी चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। ऐसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका एक हाथ व एक पैर भी टूटा हुआ है।

[@ Exclusive: आखिर क्या कहता है सपा का संविधान ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement