Boat capsized in Ganga river, 6 missing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गंगा नदी में नाव पलटी, 6 लापता

khaskhabar.com: रविवार, 16 जून 2024 4:03 PM (IST)
गंगा नदी में नाव पलटी, 6 लापता
पटना। पटना से सटे बाढ़ के पास गंगा नदी में एक नाव पलट गई। नाव पर 17 लोग सवार थे। नाव पलटते ही सभी लोग नदी में डूबने लगे। किसी तरह 11 लोग तैरकर बाहर निकल आए। वहीं छह लोग अब भी लापता है। घटना के सूचना पर एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों को गंगा नदी में खोज रही है। गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा नदी में लोग स्नान करने के लिए जुटे थे। सुबह से ही लोग गंगा में डुबकी लगा रहे थे। कुछ लोग नाव से गंगा नदी के दूसरी तरफ जा रहे थे तभी नाव बीच नदी में असंतुलित हो गई और डूबने लगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement