Advertisement
बोर्ड परीक्षा : पेपर के दिन ही होगा मूल्यांकन, केरल में भी होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं

संयम भारद्वाज ने कहा कि परीक्षाओं के लिए चौकस व्यवस्था की गई है। कोविड से निपटने की तैयारी की गई है। छात्रों को कोई खतरा न हो, इसका भी ध्यान रखा गया है। छात्रों के साथ-साथ परीक्षा लेने वाले अध्यापकों की सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि सीबीएसई परीक्षा के दिन ही परीक्षा पत्रों की जांच और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर लेगा।
सीबीएसई द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, 30 नवंबर सुबह 11 बजकर 30 मिनट से 10वीं बोर्ड के लिए सोशल साइंस की परीक्षा ली जाएगी। 2 दिसंबर को विज्ञान, 3 को गृह विज्ञान, 4 को गणित, 8 दिसंबर को कंप्यूटर एप्लीकेशन, 9 को हिंदी और 11 दिसंबर को इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 3 दिसंबर को इंग्लिश की परीक्षा है। 6 दिसंबर को गणित, 7 को फिजिकल एजुकेशन, 8 को बिजनेस स्टडी, 9 को ज्योग्राफी, 10 को फिजिक्स, 11 को साइकोलॉजी, 13 को अकाउंटेंसी, 14 को केमिस्ट्री, 15 को इकोनोमिक्स और 16 को हिंदी की परीक्षा ली जाएगी। 17 दिसंबर को राजनीतिक विज्ञान, 18 को बायोलॉजी, 20 दिसंबर को इतिहास, 21 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस और 22 दिसंबर को आखिरी परीक्षा होम साइंस की ली जाएगी।
परीक्षा के दौरान छात्र कोरोना संक्रमित न हो इसकी भी विशेष व्यवस्था की गई है। सीबीएसई के मुताबिक, सभी परीक्षा केंद्रों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। एक केंद्र में ज्यादा से ज्यादा 350 छात्र ही परीक्षा दे सकते हैं। छात्रों के बीच छह फीट की दूरी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रत्येक छात्र व मौजूद शिक्षक को अनिवार्य तौर पर मास्क पहनना होगा।
सीबीएसई बोर्ड की यह परीक्षाएं केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही हैं। इन परीक्षाओं में ओआरएम शीट का इस्तेमाल जा रहा है। सीबीएसई के मुताबिक, इस बार बोर्ड परीक्षा के छात्रों को 20 मिनट का रीडिंग टाइम दिया गया है। शुरू हो चुकी पहले चरण की बोर्ड परीक्षाओं में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जा रहे हैं।
सीबीएसई ने सभी स्कूलों एवं परीक्षा केंद्र के लिए नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


