blossoming students after taking laptop -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेपटाॅप पाकर खिलखिलाए स्टूडेंट्स के चेहरे

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 10:32 PM (IST)
लेपटाॅप पाकर खिलखिलाए स्टूडेंट्स के चेहरे
सिरोही। शिवगंज के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को लेपटाॅप वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि आज का वर्तमान युग तकनीकी युग है, जिसमें सोशल मीडिया, वाट्सअप, ट्वीटर और फेसबुक का चलन है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सोशल मीडिया व अन्य तकनीकी जानकारी रखने का समय है। ये लेपटाॅप वितरण भी उसी का एक हिस्सा है, क्योंकि आज के विद्यार्थी को पढ़ने के साथ-साथ इन सभी आधुनिक तकनीकियों की जानकारी रखना आवश्यक है। जब वह इन सभी तकनीकियों से रूबरू होगा तो उसकी बौद्धिक क्षमता बढ़ने के साथ साथ उसे अपनी आजीविका कैसे बढ़ाई जाए, इसका भी ज्ञान होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार काम में लिए हैं, जिसमें स्टूडेंट्स को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए साइकिल, स्कूटी और अन्य किट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने समारोह के दौरान कक्षा 8 में 27, 10 में 40 और कक्षा 12 में 39 लेपटाॅप का वितरण किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement