शिवकाशी। तमिलनाडु शहर में एक थोक की दुकान में गुरूवार को पटाखों में आग
लगने की वजह से छह महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो
गए। शिवकाशी पूर्व पुलिस स्टेशन के प्रमुख आर पेरूमल ने कहा,हादसा दोपहर 2
बजे के आसपास हुआ जब ट्रक पर पटाखे लादे जा रहे थे, वहीं एक बंडल में आग
लगने से कई विस्फोट हुए।
चेन्नई से 540 किलोमीटर दूर विरूधुनगर जिले का शिवकाशी शहर पटाखों और माचिस
का सबसे बडा विनिर्माण केंद्र है।
पेरूमल ने कहा,दुर्भाग्य से, मरने वालों में से अधिकांश भी़डभ़ाड वाले
इलाके में पटाखे की दुकान के बगल में स्थित चिकित्सा केंद्र से थे। एक बंडल
में चिंगारी लगने से ट्रक और दुकान में विस्फोट हुआ और आग तेजी से आसपास
फैल गई।
यह भी पढ़े :कैसे पहचानें कि नजर लगी है ? यह भी पढ़े :240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक