khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 12:08 PM (IST)
बता दें कि इससे पहले सोमवार को क्वेटा के सिविल अस्पताल में आत्मघाती हमला
हुआ था, जिसमें 75 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर वकील और पत्रकार थे। यह
हमला उस वक्त हुआ था जब क्वेटा स्थित सिविल अस्पताल में 200 से अधिक लोग
जमा थे। वहां बलूचिस्तान बार एसोसिएशन (बीए) के अध्यक्ष अधिवक्ता बिलाल
अनवर कसी का शव लाया गया था, जिनकी दिन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
तहरीक-ए-तालिबान
पाकिस्तान के धड़े जमात उल अहारा के प्रवक्ता इंशाउल्ला अहसान ने मीडिया
संगठनों को एक ई-मेल में बताया कि उसका गुट क्वेटा में हुए हमले की
जिम्मेदारी लेता है और पाकिस्तान में इस्लामी प्रणाली लागू होने तक हमले
जारी रखने का संकल्प लिया।