khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 09:11 AM (IST)
लखनऊ 15 नवम्बर 2016, भारतीय जनता पार्टी
पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों के माध्यम से मा0 नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों और
योजनाओं को जनता के बीच पहुंचा रही है।
प्रदेश महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग
सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी अशोक कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग
सम्मेलनों में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनता सपा-बसपा मुक्त उ0प्र0 का मन बना चुकी है।
श्री कटारिया ने कहा कि विधानसभावार
पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों के क्रम में 16 नवम्बर को बाराबंकी जनपद की बाराबंकी
विधानसभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष,
विधायक मुकुट बिहारी वर्मा सम्मेलन को
सम्बोधित करेंगे एवं जैदपुर विधानसभा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को विधायक राम चन्द्र
यादव सम्बोधित करेंगे।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोटयह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी