Advertisement
भाजपा के MLA, MLC ने विधानमंडल में नीतीश नाम का दिखाया शिलापट्ट, सम्राट ने कहा, दोहरा चरित्र अपना रहा विपक्ष

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन्हें मौका नहीं मिला तो ये परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत है कि पीएम से ईष्र्या के कारण वे ऐसा कर रहे हैं।
इधर, बिहार विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आजादी के अमृतवर्ष में ऐतिहासिक कार्य संसद भवन का उद्घाटन का विपक्ष द्वारा वहिष्कार लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला निर्णय है।
उन्होंने कहा कि हकीकत है कि यह विरोध केवल विरोध मात्र के लिए किया जा रहा, लेकिन इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश की लोकतंत्र के इस ऐतिहासिक पड़ाव में ऐतिहासिक संसद भवन देश को मिलने जा रहा है।
इससे सभी देशवासियों को गर्व होना चाहिए और उल्टे विपक्ष का इसका विरोध करना गलत परम्परा की शुरूआत है।
विपक्ष के इस वहिष्कार को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह न केवल गलत परम्परा की शुरूआत है बल्कि जनादेश का भी अपमान है।
उन्होंने कहा कि नया संसद भवन भारत के लोकतांत्रिक संकल्प के साथ 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान और उनकी आकांक्षाओं की भी अभिव्यक्ति है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


