Advertisement
भाजपा का आरोप: चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दल करते हैं झूठे वादे

वीडियो में आगे कहा गया है, फर्जी वादे कर सत्ता पाना और फिर राज्य को बर्बाद करने की यह सिर्फ अकेले कांग्रेस की ही कहानी नहीं है, बल्कि यही हाल घमंडियां गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी का भी है। कट्टर ईमानदारी का ढोल पीट कर सत्ता में आने वाले केजरीवाल के बड़े-बड़े मंत्री आज भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की हवा खा रहे हैं और दिल्ली आज दुनिया का सबसे प्रदूषित हवा वाला शहर बन चुका है।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि घमंडियां गठबंधन की फ्री की राजनीति के चलते आज कई राज्यों पर कर्ज का बोझ चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है और रिजर्व बैंक कई बार इन राज्यों को चेतावनी जारी कर चुका है। इनके पास ना तो कोई नीति है और ना ही नीयत, अगर कुछ है तो सिर्फ झूठ बोलकर और फ्री का लालच देकर या फर्जी गारंटी रटाकर जनता को ठगने की कला है। पहले यह राजनीतिक दल अलग-अलग जनता को ठग रहे थे लेकिन अब यह सब एक साथ मिलकर जनता को ठगना चाहते हैं लेकिन देश उनकी राजनीति को देख भी रहा है और समझ भी रहा है।
--आईएएनएस
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


