Advertisement
दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जिला) प्रियंका कश्यप ने कहा कि गाजीपुर थाने के बीट स्टाफ ने बुधवार शाम गश्त के दौरान पॉकेट सी-1 के पास भीड़ देखी थी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति अपने घर के सामने खून से लथपथ पड़ा हुआ है।
डीसीपी ने कहा कि पीड़ित को बंदूक की गोली लगी थी। जनता ने घायल को एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया , जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटनास्थल का मुआयना करने पर पुलिस ने मौके से कुछ खाली कारतूस व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।
अधिकारी ने कहा कि चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


