पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की लाश पेड़ से लटकी मिली, यहां जानें
khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जून 2019 11:08 AM (IST)
'जय श्रीराम' रैलियों में शामिल होने के चलते उसे लगातार
जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। चुनाव के तुरंत बाद तृणमूल के लोगों
द्वारा उसके घर पर भी तोड़फोड़ की गई थी।
दोलुई के शव को
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाने के बाद कुछ उपद्रवियों ने उसे छीनने का
प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। हालातों को देखकर
जिला प्रशासन की ओर से आरएएफ तैनात की गई। आपको बताते जाए कि रविवार को
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता स्वदेश मन्ना का शव अतचटा गांव में
पेड़ से लटकते हुए पाया गया था। मन्ना ने भी कुछ दिनों पूर्व स्थानीय स्तर
पर 'जय श्रीराम' रैली निकाली थी।