BJP woman legislator donated Ambedkar statue and wearing saffron cloth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी महिला विधायक ने अंबेडकर प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर भगवा वस्त्र पहनाए

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 मई 2018 9:35 PM (IST)
बीजेपी महिला विधायक ने अंबेडकर प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर भगवा वस्त्र पहनाए
अंबेडकरनगर। यूपी के अंबेडकरनगर स्थित टांडा से बीजेपी विधायक संजू देवी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को दूध से पवित्र करने के बाद भगवा वस्त्र पहना दिए। विधायक के इस कारनामे के बाद एक नए विवाद को हवा मिल गई है। गुरुवार को टांडा विधानसभा से विधायक संजू देवी व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टांडा इलाके के थिरुआ के पास स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को मंत्रोचार के साथ दूध से नहला कर दुग्धाभिषेक किया और चंदन टीका लगा कर भगवा वस्त्र पहना दिए। इस घटना बाद बीएसपी के पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने बीजेपी विधायक द्वारा किए गए कार्य को अनुचित बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग आंबेडकर के सिद्धांतों पर नहीं चलते हैं और ये सब केवल दिखावे के लिए किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर संजू देवी की ओर से कहा गया कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत पहले क्षेत्र में सफाई कार्यक्रम चलाया और फिर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को साफ करके उनका दुग्धाभिषेक किया गया।
आंबेडकर की प्रतिमा को भगवा कपड़े पहनाए जाने के मामले पर उन्होंने कहा, भगवा किसी विशेष धर्म या पार्टी का रंग नहीं है। यह एक सामान्य रंग है। रंग के आधार पर इसे राजनीति से न जोड़ा जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement