Advertisement
हम लोगों के रहते भाजपा की बिहार में नहीं बनेगी सरकार : लालू यादव

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद भाजपा और एनडीए के नेताओं की नजर इस साल होने वाले बिहार विधानसभा पर है। भाजपा और एनडीए के नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर विजय पाने के लक्ष्य को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
भाजपा की विधायक और ओलंपिक खिलाड़ी श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कहा था कि जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है, उसी तरह बिहार में तेजस्वी यादव का भी खाता नहीं खुलने वाला है। विपक्ष के महागठबंधन की सरकार बनने के दावे से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा था कि यह तो वक्त ही बताएगा कि किसकी सरकार बनती है। बिहार में निश्चित रूप से अगली सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की बनेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


