Advertisement
असम विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगी भाजपा - सर्वे

सर्वेक्षण के अनुसार, 2016 के विधानसभा चुनावों की तुलना में आगामी चुनावों में संप्रग को 14 सीटों पर लाभ मिल सकती है, जबकि एआईयूडीएफ को छह सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। पिछले विधानसभा चुनावों में संप्रग ने 26 सीटें और एआईयूडीएफ ने 13 सीटें जीती थीं। पिछले चुनाव के मुकाबले अन्य राजनीतिक दल भी इस बार एक सीट कम प्राप्त कर सकते हैं।
सीट बंटवारे की बात करें तो राजग 73 से 81 के बीच सीटें जीत सकता है, जबकि संप्रग को 36 से 44, एआईयूडीएफ को पांच से नौ और अन्य दलों को शून्य से चार सीटें मिल सकती है।
सर्वेक्षण के अनुसार, वोट शेयर की बात करें तो इस बार 43.1 प्रतिशत के साथ राजग सबसे आगे रहने वाला है, जिसे 2016 की अपेक्षा 1.2 प्रतिशत लाभ मिल सकता है। वहीं संप्रग को 34.9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं और उसे पिछले विधानसभा चुनावों के 31 प्रतिशत की तुलना में 3.9 प्रतिशत वोटों का लाभ मिल सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


