Advertisement
बंगाल मनोरंजन उद्योग को मिला भाजपा समर्थित संगठन

वास्तविक प्रतिभाओं पर ईआईएमपीसीसी के फोकस पर जोर देते हुए पॉल ने कहा, "प्रतिभाशाली कलाकारों को तब तक काम नहीं मिलता जब तक वे चमचागिरी ना करने लगें, वहीं कई लोगों को राजनीतिक संबंधों के कारण काम मिल रहा है। लेकिन हमारा संगठन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है। हम लोगों को काम नहीं देंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर उनके साथ खड़े होंगे।"
तृणमूल कांग्रेस का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वर्तमान में (फिल्म उद्योग में) एक राजनीतिक दल का बहुत ज्यादा दखल है और कई मौकों पर फिल्म निर्माताओं को उन कलाकारों को काम देने को कहा जाता है जिनकी वे सिफारिश करते हैं।
पॉल ने कहा कि संगठन का लक्ष्य फिल्म उद्योग के सदस्यों को स्वास्थ्य बीमा, अतिरिक्त काम का अतिरिक्त भुगतान, भविष्य निधि जैसे लाभ दिलाना है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


