BJP wants to get votes in the name of caste and religion, which it is not going to get now: Bhai Virendra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा जाति-धर्म के नाम पर वोट लेना चाहती है, जो उसे अब नहीं मिलने वाला हैः भाई वीरेंद्र

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 जून 2024 1:19 PM (IST)
भाजपा जाति-धर्म के नाम पर वोट लेना चाहती है, जो उसे अब नहीं मिलने वाला हैः भाई वीरेंद्र
पटना। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भाजपा की समीक्षा बैठक लेकर कहा है कि समीक्षा करने से वोट नहीं मिलते हैं। भाजपा बात बनाकर और जाति धर्म के नाम पर वोट लेना चाहती है। लेकिन, जनता अब समझ चुकी है। कितना भी कोशिश कर ले बीजेपी, उसे अब वोट नहीं मिलने वाला है। वहीं, बिहार के मंत्रियों को जिलों का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर भाई बीरेंद्र ने कहा कि देश की जनता ने विपक्ष को मजबूती से खड़ा होने का मौका दिया है। साल 2025 में इंडिया गठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी। कोशिश कर ले इंडिया गठबंधन के विरोधी पक्ष। मगर जनता ने साल 2025 के लिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में सरकार बनाने का मन बना लिया है। कुवैत की घटना पर दुःख जाहिर करते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि भगवान इस अग्निकांड में दिवंगत हुए लोगों के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मगर केंद्र सरकार की नाकामी का नतीजा है कि भारतीयों को विदेश में जाकर नौकरी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब देश के युवा लोगों को रोजगार नहीं दे पाए तब भारतीय दूसरे देश में जा कर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement