Advertisement
भाजपा अपने मित्रों आईटी, ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर 'आप' को खत्म करना चाहती है : संदीप पाठक

आप सांसद ने आरोप लगाया कि राजकुमार आनंद के ऊपर पिछले साल ईडी का छापा पड़ा था। उस दौरान भाजपा हम पर हमलावर हुई थी। चुनाव के दौरान उन्हें बसपा ज्वाइन कराकर वोट कटवाए गए और अब उन्हें भाजपा में शामिल करा लिया गया। चुनाव खत्म हो चुके हैं। लेकिन, भाजपा की 'मोदी वाशिंग मशीन' रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। दिल्ली में जबसे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' की सरकार बनी है, वह दिल्लीवालों के हित में काम कर रही है। भाजपा हमारी सरकार के कामों को रोकने के लिए तमाम षड्यंत्र कर रही है। लेकिन, हम उनकी सभी साजिशों को नाकाम कर रहे हैं। अब, भाजपा हमारे नेताओं और मंत्रियों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेज रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


