Advertisement
राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा कर रही राम नाम का इस्तेमाल: अबू आजमी

सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि भाजपा सरकार में भी किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। ये लोग किसान के लिए काला कानून भी लाए थे, लेकिन उनको वापस लेना पड़ा था। भारत को एक कृषि प्रधान देश कहा जाता है, लेकिन किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। किसान हमेशा से परेशान रहा है।
अबू आजमी ने कहा कि आज भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी सरकार में किसान आत्महत्या करना बंद कर देंगे, वही सरकार इस देश के लिए सबसे अच्छी होगी। किसानों को आत्महत्या नहीं करनी चाहिए। इनसे ही देश आगे बढ़ रहा है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "सबकी अपने-अपने धर्म में आस्था होती है लेकिन दूसरों पर धार्मिक रीति-रिवाज थोपना गलत है। इस्लाम में सबसे बड़ा सम्मान मां का है, और सजदा सिर्फ अल्लाह के सामने किया जाता है, जिसने दुनिया बनाई है। मुसलमानों की आस्थाओं का उसी तरह सम्मान किया जाना चाहिए जैसे हिंदुओं की आस्थाओं का किया जाता है।"
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि अल्लाह एक है और उसी ने पूरे विश्व को बनाया है। हम सब एक हैं। मिलजुल कर हमको रहना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


