Advertisement
आप का बीजेपी पर आरोप, हमारे खिलाफ कर रही है पुलिस का इस्तेमाल

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से भाजपा और उसकी पुलिस हमारे पार्टी सदस्यों का उत्पीडऩ कर रही है, इसे कोई भी देख सकता है।’’ राखी बिरला ने कहा कि उनके पिता के खिलाफ यह मामला उनकी छवि को खराब करने के लिए दर्ज किया गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘वह 6 नवंबर 2016 का दिन था, जब मुझे पता चला कि एक महिला ने मेरे 60 वर्षीय पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। बाद में, पुलिस ने आश्चर्यजनक ढंग से कुछ और गंभीर मामले उनके खिलाफ लगा दिए। अदालत में सुनवाई के दौरान, वह मेरे पिता को नहीं पहचान पाई और मामला गलत साबित हो गया।’’
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


