सुरजेवाला ने कहा. ‘जमीन सौदे के लिए 8 नवंबर के आसपास रुपयों का
ट्रांजेक्शन हुआ। प्रधानमंत्री ने गोपनीयता का हवाला देकर नोटबंदी के बारे
में किसी को नहीं बताया लेकिन अमित शाह से यह गुप्त जानकारी जरूर साझा की
थी, इसलिए प्रधानमंत्री संसद आने से घबरा रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर की शाम ही नोटबंदी का ऐलान किया था। सुरजेवाला ने
कहा कि काले धन को जेवरात और संपत्ति के रूप में छुपा लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इन सब में बीजेपी का भी हाथ है और इसकी जानकारी
प्रधानमंत्री को पहले से ही थी।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें