BJP submits report on RCEP, PM will make decision Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घरेलू उद्योग बचाने की कवायद! RCEP पर BJP ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, PM करेंगे फैसला

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 7:54 PM (IST)
घरेलू उद्योग बचाने की कवायद! RCEP पर BJP ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, PM करेंगे फैसला
आर्थिक क्षेत्र में काम करने वाले संघ के स्वदेशी जागरण मंच का कहना है कि एक तो वैसे ही देश की अर्थव्यवस्था खराब चल रही है, दूसरी तरफ मुक्त व्यापार समझौता होने से चीन आदि देशों की कंपनियां भारत में सस्ते सामान डंप करेंगी, जिससे भारत के घरेलू उद्योग बर्बाद हो जाएंगे। ऐसा होने पर नौकरियों का और संकट पैदा होगा। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्विनी महाजन ने इस समझौते से होने वाले नुकसान के बारे में बीते 10 अक्टूबर को एक ट्वीट किया था, चीन 17 करोड़ साइकिल बेच रहा है, जबकि भारत मात्र 1.70 करोड़ साइकिल ही बेच पा रहा है। ऐसे में अगर चीन को भारत में आरईसीपी के जरिए फ्री ट्रेड की इजाजत दे दी गई तो पंजाब की साइकिल इंडस्ट्री पूरी तरह तबाह हो जाएगी। (IANS)

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement