BJP State President Dr. Satish Poonia -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वापी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया का भव्य स्वागत समारोह

khaskhabar.com: रविवार, 24 नवम्बर 2019 5:10 PM (IST)
वापी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया का भव्य स्वागत समारोह
जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का रविवार को वापी में प्रवासी राजस्थानियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जन समूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि काम और ईमानदारी ही राजनीति की ताकत है और आज भाजपा इसी ताकत के दम पर भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोसिंह शेखावत ने राजस्थान को बीमारू राज्य से विकास की ओर ले जाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्हीं से मैंने राजनीति का पाठ पढ़ा है आज उन्ही के बताए रास्ते पर चलकर यहां तक पहुंचा हूं। मैने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इतनी बड़ी पार्टी के इतने बडे प्रदेश का अध्यक्ष बनूंगा। पूनिया ने कहा भारत की धरती पर जन्म लेना सौभाग्य की बात है, यहां अपनी बिरली संस्कृति और इतिहास है जिसे प्रवासी राजस्थानी पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक पूरी दुनियां में फैला रहे है। राजस्थान और गुजरात के लोगों में जबरदस्त सामंजस्य है। गुजरात के विकास में राजस्थान का महत्वपूर्ण योगदान है और गुजरात के लोगों ने भी राजस्थानियों को अपनाया है। सतीश पूनिया ने प्रवासी राजस्थानियों के हितों की रक्षा करने की बात कही। सतीश पूनिया ने कहा कि लोकतंत्र भारत की ताकत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान, उज्जवला योजना, व शौचालय निर्माण आदि जैसी अनेक योजनाओं से ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। मोदी द्वारा देश हित में लिए गए बडे-बडे निर्णयों ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है। जिस अमेरिका ने नरेन्द्र मोदी जी को वीजा देने से मना किया था आज उसी ने अमेरिका में मोदी जी के सम्मान में लाल कारपेट बिछाया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement