Advertisement
'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' नारे के साथ भाजपा ने की चुनाव अभियान की शुरुआत

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न केवल सुनने की बल्कि लोगों के सपनों को सहजता से देखने और उन्हें पूरा करने की क्षमता पर विश्वास के साथ एक समृद्ध भारत की आशा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस सपने को साकार करने का सामर्थ्य दुनिया ने देखा है और लोहा भी माना है। उन्होंने आगे जोड़ा, "हम सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।
नड्डा ने "सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं" अभियान के तहत कई घटक होने की बात करते हुए कहा कि आज जारी किए मुख्य गीत में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कामों को भावनात्मक लहजे में बताया गया है।
आपको बता दें कि, भाजपा इसी अभियान के थीम और मुख्य गीत को इस्तेमाल करते हुए आने वाले दिनों में एक बड़ा थिड़कने वाला गाना भी रिलीज करेगी। इसी थीम पर पार्टी डिजिटल होर्डिंग्स, डिस्प्ले बैनर, डिजिटल फिल्में और टीवीसी आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से जारी करेगी।
इन अभियानों के जरिए पार्टी यह बताने का प्रयास करेगी कि प्रधानमंत्री मोदी ने किन-किन क्षेत्रों में क्या-क्या विशेष उपलब्धियां हासिल की है, अपने वादे को पूरा किया है और इसलिए वह बार-बार लोगों की स्वाभाविक पसंद हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


