Advertisement
जयंत चौधरी के मतदान नहीं करने पर भाजपा प्रवक्ता चारु प्रज्ञा ने उठाए सवाल

किसान आंदोलन और जाट समुदाय की नाराजगी का असर चुनावों पर पड़ने के सवाल का जवाब देते हुए चारु प्रज्ञा ने कहा कि किसान और जाट भाजपा के साथ है, राजनीति गणित नहीं है और अगर होता तो 2019 में हमें जीत हासिल नहीं होती।
उन्होंने दावा किया कि इलाके के लोग, युवा,महिला और किसान सब भाजपा के साथ है क्योंकि योगी सरकार ने सुरक्षा दी है, विकास किया है। आज क्षेत्र की महिलाएं, लड़कियां अपने आपको सुरक्षित महसूस करती है और यह समझने के लिए किसी आंकड़े की जरूरत नहीं है। यह जमीनी सच्चाई है और इसलिए लोग भाजपा के साथ है।
आपको बता दें कि, छपरौली विधानसभा हमेशा से ही रालोद का गढ़ रहा है। देश आजाद होने से पहले 1937 में चौधरी चरण सिंह यहां से पहली बार चुनाव जीते और उसके बाद उनका परिवार और छपरौली एक दूसरे का पर्याय बन गया। चौधरी चरण सिंह यहां से 6 बार विधानसभा का चुनाव जीते। उनकी बेटी सरोज और अजित सिंह भी यहां से विधायक बने। 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में भले ही पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की आंधी चली हो लेकिन उस आंधी में भी छपरौली से रालोद उम्मीदवार को ही जीत हासिल हुई थी। हालांकि 2017 में रालोद के टिकट पर चुनाव जीतने वाले सहेंद्र सिंह रमाला बाद में भाजपा में शामिल हो गए और इस बार वो भाजपा के ही टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


